08
Apr
हालिशहर नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत आने वाले नैहाटी जूट मिल रोड के 'पक्का लाइन' इलाके में आज बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 12 ताजा बम बरामद किए हैं। चुनाव के बीच बमों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पक्का लाइन इलाके में संदिग्ध वस्तुएं छिपाई गई हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से एक के बाद एक 12 जिंदा बम बरामद किए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर…
