19
Mar
जलपाईगुड़ी जिले के सिलीगुड़ी संलग्न डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और भावनात्मक मोड़ ले चुका है। यहाँ भाजपा की निवर्तमान विधायक शिखा चटर्जी के सामने उनके ही 'राजनीतिक पुत्र' और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी रंजन शील शर्मा चुनावी मैदान में हैं।आज सुबह चुनाव प्रचार की शुरुआत एक अनोखे दृश्य से हुई, जब तृणमूल प्रत्याशी रंजन शील शर्मा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और राजनीतिक गुरु शिखा चटर्जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शिखा चटर्जी ने भी बड़े दिल का परिचय देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा, "रंजन की सद्बुद्धि जागृत हो और वह देश व…
