04
Mar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इधर राज्य में चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है पूरे राज्य में राजनितिक हिंसा बढ़ती जा रही है। सिलीगुड़ी में भी राजनीतिक हिंसा बढ़ती दिख रही है। इस बीच सिलीगुड़ी सांगठिनक जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर लौटने के दौरान रास्ते में डाबग्राम - फुलवारी इलाके में इंदौर स्टेडियम के निकट कुछ बदमाशों ने उन पर हमला किया। उन्होंने घटना के पीछे तृणमूल समर्थित बदमाशों का हाथ होने का दावा किया। हमले में भाजपा नेता अनित दास व कृष्णेंदु सूत्रधर गंभीर रूप…
