18
Dec
पश्चिम बंगाल से सटी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने 23 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बीएसएफ द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि जब्त सोने का वजन 2682.850 ग्राम है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1,37,89,849 रुपये (एक करोड़ 37 लाख 89 हजार 849) है। अधिकारियों ने बताया कि सोने के बिस्कुटों को उत्तर 24 परगना जिले में बीएसएफ की सीमा चौकी गुनारमठ इलाके से अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश से भारत में लाया जा रहा था। बीएसएफ ने आगे की…
