Blog

मोबाइल स्नैचिंग  रैकेट का पर्दाफाश , एनजेपी पुलिस ने ओडिशा से रैकेट के मुख्य सरगना को पकड़ा ,  चोरी के   10 मोबाइल बरामद

मोबाइल स्नैचिंग रैकेट का पर्दाफाश , एनजेपी पुलिस ने ओडिशा से रैकेट के मुख्य सरगना को पकड़ा , चोरी के 10 मोबाइल बरामद

एनजेपी थाने की पुलिस ने चोरी के 10 मोबाइल के साथ उड़ीसा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सिलिगुड़ी सहित विभिन्न इलाकों में  मोबाइल स्नैचिंग का एक रैकेट लंबे समय से चल रहा था। ये लोग विभिन्न इलाके में सड़क चलते लोगों के नए मोबाइल  की छिनताई कर उसे दूसरे राज्य में बेचा करता था।  एनजेपी इलाके के जय प्रकाश गुप्ता 28  फरवरी की रात  दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।। उनके पास दुकान का 14 नया मोबाइल था. भक्तिनगर इलाके में  तीन चार  युवकों ने उसका रास्ता रोका और उनके  सभी मोबाइल छीन…
Read More
मालदा में भाजपा को झटका ,  मालदा जिला परिषद की सदस्य सागरिका सरकार तृणमूल में शामिल

मालदा में भाजपा को झटका , मालदा जिला परिषद की सदस्य सागरिका सरकार तृणमूल में शामिल

विधानसभा चुनाव से पूर्व मालदा जिला भाजपा में एक बार झटका लगाया है। मालदा जिला परिषद की निर्वाचित सदस्य  सागरिका सरकार तृणमूल में शामिल हो गयी है। बुधवार दोपहर को मालदा शहर के स्टेशन रोड से सटे तृणमूल जिला कार्यालय  नूर मेंशन भवन में उन्होंने तृणमूल  का दामन थामा ।  तृणमूल जिला अध्यक्ष तथा  राज्यसभा सांसद मौसिम नूर ने उन्हें पार्टी का झंडा प्रदान कर अपने दल में शामिल किया। तृणमूल में शामिल होने के बाद  मालदा जिला परिषद की सदस्य सागरिका सरकार  भाजपा पर जमकर बरसीं।  उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जिले के शीर्ष नेतृत्व में कोई नीति नहीं…
Read More
रिहायशी इलाके में बाइसन ने मचाया उत्पात , लोगों में दहशत

रिहायशी इलाके में बाइसन ने मचाया उत्पात , लोगों में दहशत

बक्सा बाघ परियोजना के जंगल के तीन बाइसन रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर तांडव मचाया।   बुधवार सुबह अलीपुरद्वार जिले के शामुकतला ग्राम पंचायत के गारोकोटाल और लोहरडांगी  इलाके में घुसकर जमकर तांडव मचाया। घटना की खबर मिलते ही  वन विभाग के दक्षिण रायडक रेंज से वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित किया। बताया जाता है तीन बाइसन  में  दो जंगल में लौट गया जबकि एक बाइसन इलाके में  घूमता रहा। वन कर्मियों ने  नींद को गोली दागकर बाइसन को  काबू में किया। इधर बाइसन के उत्पात से लोग दहशत में हैं। 
Read More
कर्सियांग के मोर्चा उम्मीदवार ( विनय गुट ) के समर्थन में रैली

कर्सियांग के मोर्चा उम्मीदवार ( विनय गुट ) के समर्थन में रैली

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा  (विनय गुट ) के कर्सियांग के उम्मीदवार  तशरिंग  दहाल  बुधवार को अपने समर्थकों के साथ  विशाल जुलुस के साथ नामांकन पत्र लेने पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ मोर्चा नेता अनित  थापा भी मौजूद थे।मोर्चा समर्थकों की यह  रैली  पहाड़ के  विभिन्न इलाकों से गुजरा।  इस दौरान मोर्चा नेताओं ने कर्सियांग के उम्मीदवार  तशरिंग  दहाल को  जीताने की अपील की। इस अवसर पर मोर्चा नेता अनित थापा ने मोर्चा(विनय गुट )  के चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह आशावादी रहने की  बात कही । गौरतलब है कल पहाड़ के 13 जनजातीय संगठनों ने बिनय  पंथी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को  अपना समर्थन  देने  का एलान किया था। 
Read More
उम्मीदवार बदलने की मांग में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी , भूमिपुत्र को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

उम्मीदवार बदलने की मांग में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी , भूमिपुत्र को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में  उम्मीदवार को लेकर पार्टी समर्थकों का गुस्सा चरम पर है। भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी  सौमेन राय को चरित्रहीन करार देते हुए उसके नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे उनका स्वागत झाड़ू व जूते से करेंगी।  भाजपा समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  हालांकि, दूसरे स्थानों के विपरीत कालियागंज  में भाजपा नेतृत्व विरोध में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने जिला और राज्य नेतृत्व से अपने उम्मीदवारों को शांतिपूर्ण तरीके से बदलने की अपील की है। दूसरी…
Read More