Blog

सोमवार को टीकाकरण के बाद बंगाल में अस्वस्थ हुए 14 लोग

सोमवार को टीकाकरण के बाद बंगाल में अस्वस्थ हुए 14 लोग

 जानलेवा महामारी कोरोना के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी टीकाकरण के दूसरे दिन राज्य भर में 14 लोगों के अस्वस्थ होने की सूचना है। इनमें से 12 को तो प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया जबकि दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर की 34 वर्षीय महिला है। दावा है कि सोमवार को जैसे ही उसे कोविड-19 का टीका दिया गया, उसका पूरा शरीर कांपने लगा। इसके साथ ही वोमिटिंग भी हुई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी तरह से उत्तर बंगाल के फलाकाटा…
Read More
दिलीप घोष ने कहा : जब तक रहेगी तृणमूल तब तक होती रहेगी हिंसा की राजनीति

दिलीप घोष ने कहा : जब तक रहेगी तृणमूल तब तक होती रहेगी हिंसा की राजनीति

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। एक दिन पहले दक्षिण कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवासीय क्षेत्र के पास उनकी रैली पर हुए पथराव और हमले को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल में जब तक तृणमूल कांग्रेस रहेगी तब तक हिंसा की राजनीति होती रहेगी। मंगलवार को उत्तर बंगाल में वह मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा , "कल हमारी रैली पर हुआ हमला कोई नई बात नहीं है, तृणमूल पार्टी जब तक रहेगी तब तक हिंसा की राजनीति रहेगी।दिलीप…
Read More
सीमा पर तस्करों ने किया जवानों पर जानलेवा हमला

सीमा पर तस्करों ने किया जवानों पर जानलेवा हमला

पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। मंगलवार को बीएसएफ से जारी बयान में बताया गया है कि इन दिनों तस्करों को आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है, और जब उन्हें रोक दिया जाता हैं तो हताशा में वे बीएसएफ जवानों पर हमला कर रहे हैं।बॉर्डर आउटपोस्ट बामनाबाद के जवानों को फेंसेडिल बोतलों की तस्करी के बारे में विश्वस्त सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल मीमू बर्मन संदिग्ध इलाके में निगरानी करने पहुंचे। उसने एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत को…
Read More
चलती ट्रक के चक्के में विस्फोट , खाई में गिरी गाडी , चालक – खालसी जख्मी

चलती ट्रक के चक्के में विस्फोट , खाई में गिरी गाडी , चालक – खालसी जख्मी

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के तीनमाइल के निकट पत्थर लदे एकट्रक के सामने के चक्के में अचानक विस्फोट होने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा।  इस हादसे में चालक व खलासी गभीर रूप से  जख्मी हो  गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही  थी।   इसी बीच अचानक  गाड़ी के सामने के चक्कर में विस्फोट हुआ और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक व खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से चोपड़ा के दोलुया अस्पताल भेज दिया। सड़क हादसे की…
Read More
ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने  जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम  बिहार रवाना

ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम बिहार रवाना

बिहार के बेगूसराय में आयोजित होने वाली  ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है.  20 व  21 जनवरी को बिहार के बेगूसराय इलाके में ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जलपाईगुड़ी के सीनियर व जूनियर टीम की कुल आठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. प्रतियोगिता के लिए टीम के सदस्य बिहार के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार ईस्टन  जोन के कुल 6 राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जलपाईगुड़ी की वॉलीबॉल टीम पिछले वर्ष ईस्टर्न जोन चैंपियन हुई थी। टीम की खिलाड़ियों ने इस बार भी टीम के बेहतर…
Read More