Blog

कांग्रेस विधायक व सांसद पर हमले के आरोप में  तीन गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक व सांसद पर हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

मालदा जिले की पुलिस ने कल रात मालदा के नया नगर इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार और सांसद पर हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम गफ्फार शेख, 67, असीम अली, 38 और कालिम खान, 38 हैं। ये सभी नतून नगरीय इलाके के रहनेवाले हैं।  गौरतलब है कल चुनाव प्रचार के दौरान  मानिकचक विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार  मोक्ताकीन  आलम एवं दक्षिण मालदा के सांसद आबू हासेम  खान चौधरी पर हमला किया गया। बताया जाता है मोक्ताकिन के साथ बदमाशों ने मारपीट की। उनकी गाडी में तोड़फोड़ की गयी। उपद्रवियों  ने दक्षिण मालदा के सांसद अबू हासेम  खान चौधरी की कार पर भी …
Read More
कुंभ मेले में सोमवार को हज़ारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

कुंभ मेले में सोमवार को हज़ारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिंदुओं की पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी में स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे. यहां व्यवस्था के काम में लगे अधिकारियों का कहना है कि भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से उन्हें कोरोना के कारण लगाई पाबंदियों का पालन करने में मुश्किलें पेश आ रही है. हिन्दू धर्मावलंबियों का मानना है कि कुंभ के दौरान गंगा नदी में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कुंभ मेला हर बारह सालों में एक बार होता है. ये इलाहाबाद, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में से किसी एक जगह…
Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी बहन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें वो एक खेत में काम करती हुईं नजर आ रही हैं,

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी बहन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें वो एक खेत में काम करती हुईं नजर आ रही हैं,

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सोशल मीडिया की दुनिया से काफी लगाव है. आए दिन वो अपने दिल की हर बात इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचाती रहती हैं. हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट कर बताया कि उनकी बहन रंगोली चंदेल खेत में फसल काट रही है. अपने पोस्ट में बताया  'रंगोली और पृथ्वी के ससुराल की ये तस्वीरें देखकर बहुत खुशी हुई, सभी खेत में फसल काटते दिखे. बचपन में मुझे भी मां के साथ खेत में काम करना काफी पसंद था और मुझे खुशी है कि पृथ्वी भी वही सीख और देख रहा…
Read More
बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव से पहले हथियार कारखाने का भंडाफोड़

बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव से पहले हथियार कारखाने का भंडाफोड़

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले में अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता से सटे उत्तर परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में रविवार देर रात पुलिस ने एक गुप्त ठिकाने पर सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। यहां एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया और दो आग्नेयास्त्र बरामद किए। मौके से हथियार बनाने के उपकरण, लेथ मशीन, रॉड, कटर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।  गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले की 16 सीटों पर पांचवें चरण…
Read More
एक दिन में 1,68,912 नए कोरोनावायरस मामले, कुल केस एक करोड़ 35 लाख पार

एक दिन में 1,68,912 नए कोरोनावायरस मामले, कुल केस एक करोड़ 35 लाख पार

 सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके साथ ही देश में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,35,27,717 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है.
Read More