Blog

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता, तृणमूल नेता भी हमलावर

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता, तृणमूल नेता भी हमलावर

विवादित बयानों की वजह से चुनाव आयोग द्वारा ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने  आज यानी मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से कोलकाता के गांधी मूर्ति के सामने आयोग के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने की घोषणा पहले ही की है। इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी के नेता लगातार आयोग के फैसले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए बीरभूम के जिला तृणमूल…
Read More
बंगाल में आज चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी ममता, भाजपा के नड्डा-अमित शाह-राजनाथ मैदान में

बंगाल में आज चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी ममता, भाजपा के नड्डा-अमित शाह-राजनाथ मैदान में

पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। लगातार उकसावे वाली बयानबाजी और विवादित बयानों की वजह से चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बंगाल में चुनाव प्रचार जारी रखा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। उनकी पहली जनसभा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में सुबह 11:30 बजे होगी। दूसरी जनसभा 12:45 बजे नागराकाटा…
Read More
मौसम विभाग ने बंगाल के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने बंगाल के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई

 मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में लगातार बढ़ते तापमान के बीच बारिश की संभावना जताई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण बंगाल के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता के साथ-साथ पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान और पुरुलिया जिले में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 26.6…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

मंगलवार से शुरू हुए हिंदू नव संवत्सर यानी चैत्र नवरात्र के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि चैत्र नवरात्र के पावन मौके पर सभी को शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहे हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोपों में घिरे रहने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार खुद को हिंदू आस्था से जुड़ी हुई साबित करने में जुटी हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई मंदिरों में पूजा अर्चना की है और अपना गोत्र शांडिल्य ने बताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई…
Read More
ममता के धरने पर दिलीप घोष का तंज: बात-बात पर सड़क पर बैठने वाली हैं सीएम

ममता के धरने पर दिलीप घोष का तंज: बात-बात पर सड़क पर बैठने वाली हैं सीएम

उकसावे वाली भाषा की वजह से 24 घंटे के लिए प्रचार पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरना देने वाली है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो बात बात पर सड़क पर बैठ जाती हैं। दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग कुछ भी मायने नहीं रखता। उनके लिए नियम कानून भी कोई चीज नहीं है। इसीलिए संवैधानिक प्रतिष्ठान के निर्णय के खिलाफ धरना करने जा…
Read More