Blog

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी थाने के  मेंदाबरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है 40 वर्षीय इस व्यक्ति को तेज रफ़्तार एक कार ने टक्कर मार दी।  घटना के बाद  चालक गाडी लेकर  मौके से फरार हो गया।हादसे  में  उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर पड़ा  देख  कालचीनी पुलिस को सूचित किया। कालचीनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे   अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर…
Read More
दिव्यांगता को मात देकर जीवन में आगे बढ़ रहा शमीम अख्तर

दिव्यांगता को मात देकर जीवन में आगे बढ़ रहा शमीम अख्तर

कोरोना के कहर के बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मदतान है। इस्लामपुर कॉलेज के DCRC केंद्र से चुनावी कर्मी ईवीएम के साथ अपने अपने बूथों की ओर रवाना हो रहे हैं।  इनमें  ही एक हैं  शमीम अख्तर। अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ वे भी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। इससे पहले यहाँ मौजूद एसडीओ व महकमा चुनाव अधिकारी सप्तर्षि नाग ने उन्हें शुभकामनाएं दी।  एसडीओ ने कहा कि शमीम अख्तर को देखकर  चुनाव कर्मियों को  प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वे महकमा के गर्व हैं। बता दे कि शमीम अख्तरएक सरकारी कर्मचारी हैं और शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं.  चोपड़ा…
Read More
जलपाईगुड़ी में कोरोना से एक की मौत , मृतक के परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर उठाया  सवाल जलपाईगुड़ी

जलपाईगुड़ी में कोरोना से एक की मौत , मृतक के परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर उठाया सवाल जलपाईगुड़ी

 जलपाईगुड़ी में कोरोना से एक व्यक्ति  की मौत हो गयी।  बुधवार सुबह जलपाईगुड़ी कोविद अस्पताल में उनका निधन हुआ । मृतक की पहचान रंजन मित्रा के रूप में हुई है । वे  जलपाईगुड़ी शहर के महामाया पाड़ा इलाके के रहनेवाले थे। दूसरी ओर मृतक के परिवारवालों ने चिकित्स्कों पर मरीज का सही इलाज नहीं करने का  आरोप लगाया। इन लोगों ने कहा कोरोना संक्रमित व्यक्ति को जलपाईगुड़ी विश्व बांग्ला क्रीड़ांगन में बने कोविद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उन्हें कोई उपचार नहीं मिला।  इसके खिलाफ मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर हालत को नियंत्रित किया। मृतक के बड़े भाई चंदन मित्रा ने आरोप लगाया  कि उनके भाई को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं था।  इतना ही नहीं अस्पताल लाने के बाद चिकित्स्क  उसे देखने नहीं आए। दूसरी ओर जलपाईगुड़ी असपताल के सुपर गयाराम नस्कर ने बताया कोरोना के हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं।  उन्होंने कहा फिलहाल जलपाईगुड़ी में 106 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 
Read More
वी ने टी २० प्रशंसकों के लिए क्रिकेट उत्साह बढ़ाया

वी ने टी २० प्रशंसकों के लिए क्रिकेट उत्साह बढ़ाया

भिभो, आईपीएल २०२१ के एसोसिएट मीडिया प्रायोजक और भारत के प्रमुख दूरसंचार ब्रांड वी, ने लोकप्रिय गेम कॉन्सेप्ट 'प्ले अलॉन्ग' पर आधारित पहल करने की घोषणा की है, जबकि इसके ग्राहक इससे लाइव टी २० लीग देख सकते हैं । यहां एक व्यक्ति अगले ५२ दिनों, ६० मैचों और पुरस्कारों के भार को जीतने के लिए हर दिन एकल या दोस्तों के साथ खेल सकता है। वी अपने ग्राहकों को ‘वी देखो भी खेलो भी जीतो भी’ ऑनलाइन गेमिंग पहल में भाग लेने और दैनिक पुरस्कार और साथ ही बम्पर टूर्नामेंट पुरस्कार जीतने का अवसर प्रदान कर रहा है, ९…
Read More
कोरोना : लोगों में मास्क बांट रहा सामाजिक संगठन

कोरोना : लोगों में मास्क बांट रहा सामाजिक संगठन

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच विभिन सामाजिक संगठनों की ओर से कोरोना के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।  इसी कड़ी में  बुधवार को  सिलीगुड़ी यूनीक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राहगीरों को मास्क  बांटे गए साथ ही उन्होंने कोरोना के बारे में जागरूक किया गया है।  दूसरी ओर, सिलीगुड़ी विधान  मार्केट व्यवसायी संगठन ने  'बिना मास्क के कोई परिसेवा नहीं ' की पहल शुरु की गयी है।  इधर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से भी माइकिंग कर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक…
Read More