05
Feb
कुष्ठ रोग भगवान का अभिशाप नहीं बल्कि यह जीवाणु द्वारा फैलायी गयी एक बीमारी है। इस सन्देश के साथ जलपाईगुड़ी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गई। कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने के संकल्प के साथ जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल से निकली इस रैली में लोगों में कुष्ठ रोग के मरीजों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने एवं इलाज में मदद करने का आह्वान किया गया. जागरूकता रैली सदर अस्पताल से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए अस्पताल पहुंचकर खत्म हुई। इस अवसर पर जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के सुपर डॉक्टर गयाराम नस्कर ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अभी भी…
