25
Dec
क्रिसमस के दिन कोलकाता नगर निगम की ओर से शहर वासियों के लिए कई परियोजनाओं की सौगात दी गई है। पानी की कमी को दूर करने के लिए दक्षिण कोलकाता के बुरो शिबताला मेन रोड पर एक आंशिक भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की आधारशिला रखी गई है। संपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखते हुए, कोलकाता नगरनिगम बोर्ड के अध्यक्ष, फिरहाद हकीम ने कहा कि वर्तमान में शहर में प्रतिदिन 490 मिलियन गैलन पानी की सप्लाई हो रही है। उत्पादित पानी पर्याप्त मात्रा में शहर में पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति प्रणाली में सुधार के साथ-साथ गार्डनरिच, धापा…
