Blog

दार्जीलिंग में मनाया गया शहीद दिवस,शहीदों को दी गयी श्रद्धानजलि

दार्जीलिंग में मनाया गया शहीद दिवस,शहीदों को दी गयी श्रद्धानजलि

 गोरखा जनमुक्ति मोर्चा-2 के नए अध्यक्ष अनीत थापा ने मंगलवार को  गोरखालैंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज  दार्जिलिंग के भानु भवन में शहीदों की याद में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा-2 के नए अध्यक्ष अनीत थापा ने भाग लिया। उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित व खादा पहनाकर   सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि 1986 में सुभाष घीसिंग के समय पहाड़ पर गोरखालैंड आंदोलन हुआ था।  इस आंदोलन में 1200 लोग शहीद हुए थे । उनकी याद में हर साल 26 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनीत थापा ने कहा, "हर साल…
Read More
ममता के दिल्ली दौरे को लेकर तृणमूल समर्थकों में भारी उत्साह, दीदी को पीएम बनते देखना चाहते हैं पार्टी समर्थक

ममता के दिल्ली दौरे को लेकर तृणमूल समर्थकों में भारी उत्साह, दीदी को पीएम बनते देखना चाहते हैं पार्टी समर्थक

बंगाल में  तीसरी बार सत्ता पर  कब्जा करने के बाद तृणमूल सुप्रिओ एंव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजधानी दिल्ली का यह पहला दौरा है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल सुप्रीमो विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगी. गौरतलब है ममता बनर्जी ने  हालही में संपन्न  विधानसभा चुनाव में भाजपा को  मात देकर पश्चिम बंगाल में  सरकार बनाने में सफल रही. बंगाल विधान सभा चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर ममता की मोदी विरोधी के रूप में स्वीकार्यता बढ़ी है।  इस बात के मद्देनजर  तृणमूल सुप्रीमो ने मोदी विरोधी पार्टी को 24की लोकसभा चुनाव के …
Read More
भारत-चीन सीमा पर तनाव

भारत-चीन सीमा पर तनाव

दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 11 बैठकें हो चुकी हैं और 12वीं बैठक के लिए चीन ने 26 जुलाई सोमवार की तारीख़ का सुझाव दिया था लेकिन भारत इस दिन कारगिल विजय दिवस मना रहा था इसलिए ये बैठक नहीं हो सकी और अब एक नई तारीख़ की घोषणा का इंतज़ार किया जा रहा है. इस विवाद का ताज़ा अध्याय अप्रैल 2020 में शुरू हुआ था जब चीन ने विवादित एलएसी के पूर्वी लद्दाख और अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों के साथ मोर्चाबंदी की जिससे गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स जैसे…
Read More
उच्च माध्यमिक परीक्षा में कम अंक मिलने से भड़के छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़ चाकुलिया

उच्च माध्यमिक परीक्षा में कम अंक मिलने से भड़के छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़ चाकुलिया

नंबर बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तेजित  छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की. घटना चाकुलिया प्रखंड के शकुंतला हाई स्कूल की है. छात्रों ने आरोप लगाया  कि हायर सेकेंडरी एग्जाम में कम अंक के कारण उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाएगा. दूसरी ओर  स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है है कि छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार अंक नहीं दिए गए. इसके चलते छात्रों में रोष व्याप्त है। राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ उत्तर दिनाजपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में हायर सेकेंडरी के छात्रों द्वारा नंबर बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है .  आये दिन…
Read More
पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंची ममता, प्रधानमंत्री व विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी

पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंची ममता, प्रधानमंत्री व विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी

बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुईं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुछ प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके पहले मंत्रिमंडल की बैठक कर ममता ने पेगासस मामले की जांच के लिए आयोग का गठन कर दिया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में केंद्र को घेरने के लिए मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।वहीं, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के…
Read More