Blog

गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर

गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर

धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद (ADJ Uttam Anand) की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है।  शुरू में यह मामला हिट एंड रन केस के रूप में सामने आया था लेकिन अब घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद यह साजिशन मर्डर का मामला लग रहा है। धनबाद में तैनात उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह घटनास्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। बाद में शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बाद में जारी…
Read More
Tokyo Olympics 2020: हॉकी में भारत ने गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना को दी करारी शिकस्त

Tokyo Olympics 2020: हॉकी में भारत ने गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना को दी करारी शिकस्त

 हॉकी में भारत की पुरुष टीम अपने पुराने लय में नजर आने लगी है। टोक्यो में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 की करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में स्पेन को कहीं भी टीकने नहीं दिया। भारत की ओर से जीत के हीरो रहे वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह, इन तीनों खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दाग कर टीम को जीत दिला दी। Here's the whistle and off the Men in Blue go. 🇮🇳🇮🇳 0:0 🇦🇷https://t.co/FEfTJeTHxK#INDvARG #IndiaKaGame #HaiTayyar…
Read More
सिलीगुड़ी : आधार से लिंक हो रहा राशन कार्ड

सिलीगुड़ी : आधार से लिंक हो रहा राशन कार्ड

 सिलीगुड़ी विभिन्न राशन दुकानों में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।  इसी क्रम में गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के पूर्व वार्ड पार्षद सत्यजीत अधिकारी की देखरेख में पार्षद कार्यालय से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है।  इस अवसर पर सत्यजीत अधिकारी ने  कहा यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का काम होगा। 
Read More
विधायक शंकर घोष ने पानी की बर्बादी रोकने को उठाया अद्भुत कदम

विधायक शंकर घोष ने पानी की बर्बादी रोकने को उठाया अद्भुत कदम

सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने पानी की बर्बादी रोकने की दिशा में पहल करते हुए गुरुवार को सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ से सटे इलाके में बिना टोटी वाले टाइम कल में  टोटी लगायी।इस अवसर पर  विधायक शंकर घोष ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे नगर निगम में इस तरह का कार्यक्रम चलाया जाएगा और यह संदेश दिया जाएगा कि किसी को भी किसी भी तरह से पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए.इसके साथ ही उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड को भी गंभीरतापूर्वक कदम उठाने का आग्रह किया।
Read More
2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3, कोरोना लॉकडाउन की वजह से मिशन में हुई देरी

2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3, कोरोना लॉकडाउन की वजह से मिशन में हुई देरी

चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान सामान्य कामकाज को मानकर लॉन्च किए जाने की संभावना है। बुधवार को संसद को यह जानकारी दी गई। विज्ञान, प्रौद्योगिकी मंत्री और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया, चंद्रयान-3 की प्राप्ति प्रगति पर है। चंद्रयान-3 की प्राप्ति में विन्यास को अंतिम रूप देना, उप-प्रणाली की प्राप्ति, एकीकरण, अंतरिक्ष यान स्तर का विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर सिस्टम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कई विशेष परीक्षण शामिल हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने  कहा कि…
Read More