Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं दीदी, टीएमसी और उनके गुंडों को साफ-साफ कहना चाहता हूं कि दीदी और टीएमसी की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी। हमारा चुनाव आयोग से आग्रह हुआ उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। पीएम मोदी ने कहा-'ये हिंसा लोगों को सुरक्षा बलों पर हमले के तरीके, चुनाव में रोड़े अटकाने के तरीके.. दीदी आपको नहीं बचा पाएगी। आपके 10 साल के कुकर्मों की रक्षा ये हिंसा नहीं कर पाएगी।'
Read More
अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में  वोटिंग जारी

अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी

अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से मतदान शुरू हुआ। सुबह छह बजे से विभिन्न बूथों में  लोगों को    मतदान करते देखा गया। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने भी आज सुबह ही अपना वोट डाला। कलचीनी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार पासंग लामा ने आज सुबह 11/165 बूथ पर अपना वोट डाला। जिले के सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान  जारी है। फिलहाल कहीं  से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।  सेंट्रल फ़ोर्स के जवान बूथों पर पूरी मुस्तैदी के  साथ तैनात हैं। 
Read More
वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय तक स्थगित  रहा मतदान

वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय तक स्थगित रहा मतदान

अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 104 में वेब कैमरा खुल कर गिर जाने के कारण वेबकास्टिंग रुक जाने से कुछ समय के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया।   मतदान स्थगित होने से मतदान केंद्रों पर  मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी । हालाँकि थोड़ी देर बाद वेब कैमरा ठीक होने के बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। 
Read More
आरोपी को पकड़ने उत्तर दिनाजपुर आयी बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर की हत्या

आरोपी को पकड़ने उत्तर दिनाजपुर आयी बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर की हत्या

गोयालपोखर पहुंचे बिहार के पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश कुमार , घटना की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश गोलपोखर, आरोपी को पकड़ने उत्तर दिनाजपुर जिले  के गोयालपोखर पहुंची बिहार के किशनगंज थाने का एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गयी।  गोलपोखर थाने के पंतपारा गांव में इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। मृतक की पहचान पुलिस इंस्पेक्टर 50 वर्षीय अश्विनी कुमार के रूप में की गयी है। इधर पुलिस इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही आज सुबह  बिहार के पूर्णिया रेंज  के आईजी सुरेश प्रसाद विशाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा  लिया । उत्तर दिनाजपुर…
Read More
सिलीगुड़ी में जनसभा करेंगी ममता बनर्जी , गौतम देव् ने किया सभास्थल का दौरा

सिलीगुड़ी में जनसभा करेंगी ममता बनर्जी , गौतम देव् ने किया सभास्थल का दौरा

 जलपाईगुड़ी जिले के  डाबग्राम - फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देब चुनाव प्रचार में काफी आगे दिख रहे हैं।  चुनाव के एलान के साथ ही उन्होंने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया था। गौतम देव् ने आज अपने समर्थकों के साथ  अपने विधानसभा क्षेत्र के भवेश मोड़ में एक  चुनाव प्रचार किया।  जानकारी के अनुसार राज्य की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवेश मोड़ संलग्न इलाके में  चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।   मंत्री गौतम देव् ने आज मुख्यमंत्री के सभास्थल का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया।  इसके साथ ही उन्होंने आज  डाबग्राम - 2 के  ठाकुर नगर  में चुनाव प्रचार किया।
Read More