Blog

एक दिन में 1,68,912 नए कोरोनावायरस मामले, कुल केस एक करोड़ 35 लाख पार

एक दिन में 1,68,912 नए कोरोनावायरस मामले, कुल केस एक करोड़ 35 लाख पार

 सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके साथ ही देश में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,35,27,717 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है.
Read More
कोलकाता में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, कई घायल

कोलकाता में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, कई घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त टकराव हुआ है। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है। घटना कसबा थाना इलाके के पश्चिम चोबागा की है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जारी बयान में बताया है कि देर रात पार्टी दफ्तर के पास बैठे कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने लाठी-डंडे और ईट पत्थर से हमले कर दिए। कार्यकर्ताओं पर बोतल भी फेंके गए। आरोप है कि पुलिस को जब इस बारे में सूचना…
Read More
अशोक  भट्टाचार्य  कर रहे धुआंधार प्रचार

अशोक भट्टाचार्य कर रहे धुआंधार प्रचार

  दार्जीलिंग जिले के सिलीगुड़ी विधानसभा केंद्र के वाम - कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भट्ट्चार्य ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाके में प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान वे घर घर जाकर लोगों से मिलें और उनका आशीर्वाद लिया।  इसके साथ ही उन्होंने  अपनी जीत का दावा करते हुए कहा ;प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गौरतलब है  सिलीगुड़ी विधानसभा  केंद्र में उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष  तथा तृणमूल कांग्रेस के डॉ ओम प्रकाश मिश्रा से है।  सभी अपनी अपनी जीत का दावा ठोंक रहे हैं। 
Read More
मतदान करने पहुंचे नए मतदाता को मारी गोली, मौत

मतदान करने पहुंचे नए मतदाता को मारी गोली, मौत

 पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका सच साबित हुई है। यहां मतदान करने पहुंचे एक नए मतदाता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की आयु 18 साल है और नाम है आनंद बर्मन। घटना सीतलकुची के पागला पीर इलाके की है। आनन्द पहली बार मतदान करने निकले थे। मतदाताओं की लाइन में खड़े थे तभी उन्हें पीछे से गोली मार दी गई। आनन्द के पिता ने दावा किया है कि मृतक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया है। इलेक्शन कमीशन ने इस मामले में…
Read More
अमित शाह ने बताया अगर भाजपा सत्ता में आई तो कोलकाता और सिलीगुड़ी बनेगी आर्थिक राजधानी

अमित शाह ने बताया अगर भाजपा सत्ता में आई तो कोलकाता और सिलीगुड़ी बनेगी आर्थिक राजधानी

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मीडिया से मुखातिब होकर राजधानी कोलकाता और उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी को आर्थिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का रोड मैप बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में 18000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक घर के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा। कोलकाता के विकास के लिए विशेष घोषणा करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक…
Read More