Blog

सिलीगुड़ी में बंगाली नव वर्ष का जश्न

सिलीगुड़ी में बंगाली नव वर्ष का जश्न

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी बंगाली नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है।  विभिन्न सामाजिक संस्थानों की ओर  से बंगाली नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बाघजातीन पार्क में सामाजिक संगठनों की ओर से बंगाली नव वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संस्था की सदस्यों ने पारम्परिक पोशाक में नृत्य व संगीत के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। 
Read More
मालदा में मतदाताओं को धमकाने का आरोप

मालदा में मतदाताओं को धमकाने का आरोप

 मतदान से पहले मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस की  ओर से मतदाताओं को धमकी  दिए जाने की बात सामने आ रही है. भाजपा को वोट देने पर  आवास योजनाओं की सूची में उसका नाम काट दिए जाने की बात  कही जा रही है। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने  पार्टी के झंडे  फाड़ने का  भी  आरोप लगाया है।मालदा के चांचल के भाजपा उम्मीदवार दीपांकर राम ने  बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाना कि उन्हें धमकी दी जा रही है.  भाजपा को वोट देने पर उन्हें पंचायत से कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अलग अलग तरीके से धमकियां मिल…
Read More
कॉविड  इफेक्ट : पांचवें चरण के बाद एक साथ हो सकते हैं बाकी तीन चरणों के मतदान

कॉविड इफेक्ट : पांचवें चरण के बाद एक साथ हो सकते हैं बाकी तीन चरणों के मतदान

पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी सबसे अधिक घातक गति से आगे बढ़ रही है। यहां भले ही आरटी पीसीआर सैंपल टेस्ट कम होने की वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम दिख रही है लेकिन यहां मौत का आंकड़ा पूरे देश की तुलना में ज्यादा है। ऊपर से चुनाव के कारण नेताओं की जनसभाओं और रैलियों में भारी भीड़ महामारी के प्रसार के लिए सबसे घातक साबित हो रही है। इसीलिए अब चुनाव आयोग ने जो शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है खबर है कि उसमें छठे, सातवें और आठवें चरण का चुनाव एक साथ कराने…
Read More
सिंचाई मंत्री सौमेन महापात्र ने शीतलकूची घटना को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाया  सवाल

सिंचाई मंत्री सौमेन महापात्र ने शीतलकूची घटना को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाया सवाल

राज्य के सिंचाई मंत्री सौमेन महापात्र ने शीतलकूची    घटना को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया है।  इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। श्री महापात्र ने चुनाव आयोग पर विशेष दलों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा  क्या चुनाव आयोग केंद्रीय बलों को गोली मारने के लिए कह सकता है?  फायरिंग के बाद अब वे  क्लिनिक दे रहे हैं। बुधवार को मालदा में  तृणमूल उम्मीदवारों  के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सिंचाई मंत्री सौमेन महापात्र ने ये बातें कही। वे आज  दिवंगत सांसद गनीखान चौधरी की  16  वीं…
Read More
एंड्रायड मोबाइल के लिए गृहवधू पर किया जाता था था अत्याचार , फंदे से लटकी मिली लाश

एंड्रायड मोबाइल के लिए गृहवधू पर किया जाता था था अत्याचार , फंदे से लटकी मिली लाश

 दहेज़ में एंड्रायड मोबाइल नहीं मिलने पर पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के बीच बुधवार सुबह गृहवधू का फंदे से लटकता शव  बरामद किया गया।  मृतक के परिवारवालों  ने आरोप लगाया कि पति सहित ससुरालवालों ने गृहवधू की गला दबाकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली यह घटना ओल्ड मालदा थाने के रतुआ गांव की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल  भेज कर घटना की जांच  शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान 18 साल की फहमीदा बीबी के रूप में हुई है  । उनके पिता का घर इंग्लिशबाजार थाने के नरहटा ग्राम…
Read More