Blog

अंतिम दिन अशोक भट्टाचार्य ने किया  जमकर  प्रचार   , कहा – इस बार भी जीत पक्की

अंतिम दिन अशोक भट्टाचार्य ने किया जमकर प्रचार , कहा – इस बार भी जीत पक्की

सिलीगुड़ी विधानसभा के वाम - कांग्रेस गठबंधन के उम्मीवार सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने कहा सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान कूचबिहार के शीतलकूची घटना की पुनरावृति नहीं होगी।  विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को प्रचार के दौरान श्री भट्टाचार्य ने कहा कि  सिलीगुड़ी में राजनीतिक संस्कृति का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान होगा। अशोक भट्टाचार्य ने आज शहर के खालपाड़ा इलाके में चुनाव प्रचार किया।  उनके साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के सात नंबर वार्ड के को - ऑर्डिनेटर पिंटू घोष भी उपस्थित थे। अशोक भट्टाचार्य ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अभूतपूर्व समर्थन  मिल रहा है।  उन्होंने वार्ड के…
Read More
आज बंगाल में नड्डा-स्मृति और शाहनवाज हुसैन

आज बंगाल में नड्डा-स्मृति और शाहनवाज हुसैन

पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार को थम जाएगा। आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं के अलावा केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेता बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो पहले से ही बंगाल में हैं। वह आज भी चार कार्यक्रम करेंगे। सुबह 9:45 बजे न्यू टाउन के कदमपुर मोड़ पर वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद 11:45 बजे के करीब बनगांव उत्तर…
Read More
कूचबिहार: हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलीं दीदी, चौथे चरण के मतदान में गई थी चार की जान

कूचबिहार: हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलीं दीदी, चौथे चरण के मतदान में गई थी चार की जान

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले आज यानी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची का दौरा किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने यहां सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले आज यानी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची में माथाभांगा का दौरा किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने यहां सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।ममता बनर्जी ने वादा किया कि हम हत्यारों…
Read More
दो करोड़ से अधिक है मंत्री सुजीत की संपत्ति

दो करोड़ से अधिक है मंत्री सुजीत की संपत्ति

 राज्य के अग्निशमन मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बोस दो करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। उत्तर 24 परगना जिले की बिधाननगर सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे सुजीत ने बताया है कि उनके हाथों में नकदी के रूप में एक लाख 48 हजार 12 रुपये हैं। बैंकों में बचत खाते व स्थायी जमा के तौर पर कुल 51 लाख, 82 हजार 132 रुपये हैं। शेयर बाजार में भी सुजीत का एक लाख 72 हजार 125 रुपये…
Read More
आईकोर चिटफंड मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी का समन

आईकोर चिटफंड मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी का समन

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को तलब किया है। उन्हें अगले सप्ताह साल्ट लेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। इसके अलावा कोलकाता के तृणमूल पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को भी तलब किया गया है। दोनों की तस्वीरें चिटफंड कंपनी के निदेशकों के साथ हैं और कई बार संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। इसी बारे में इनसे पूछताछ होगी। गौर हो कि करीब 12 साल पहले बाकी चिटफंड कंपनियों के साथ आईकोर ने…
Read More