16
Apr
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को लेकर तृणमूल कांग्रेस पहले से ही दबाव में है। आइकोर चिटफंड मामले में धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल उम्मीदवार मानस भुइयां को नोटिस भेजा है। उन्हें 19 अप्रैल को साल्टलेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा है। इसके अलावा उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा के बेटे स्वरूप मित्रा को ईडी ने समन किया है। उन्हें 23 अप्रैल को हाजिर होने को कहा गया है। इसके पहले राज्य के शिक्षा मंत्री…
