Blog

गरीबों को भोजन करा रही कोतवाली पुलिस

गरीबों को भोजन करा रही कोतवाली पुलिस

कोरोना महामारी काल में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की ओर से  गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।  कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य भर में जारी लॉकडाउन  की वजह से काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों को जीवन बसर करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस  दैनिक श्रमिक व जरूरतमंद लोगों को भोजन करा रही है। पुलिस व विकिक वोलेंटियर  आज कोतवाली थाना क्षेत्र के  विभिन्न इलाके में डेढ़ सौ से अधिक गरीब व बेसहारा लोगों को पैकेटबंद भोजन प्रदान किया। 
Read More
इस्लामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जोरो पर , एसडीओ ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

इस्लामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जोरो पर , एसडीओ ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस्लामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। शुक्रवार को इस्लामपुर के महकमा शासक सप्तर्षि नाग के नेतृत्व में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया. ऑक्सीजन प्लांट के कई उपकरण इस्लामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस्लामपुर के महकमा शासक सप्तर्षि नाग ने ऑक्सीजन प्लांट के काम के साथ-साथ उपकरणों का भी निरीक्षण किया. गौरतलब है  कोरोना की दूसरी लहर में देश भर में मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन…
Read More
मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील वीडियो, लालबाजार में शिकायत दर्ज

मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील वीडियो, लालबाजार में शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट साझा करने के खिलाफ लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर क्राइम ब्रांच में हुगली जिले के तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष ने लिखित शिकायत की थी जिसे प्राथमिकी के तौर पर तब्दील किया गया है। आरोप है कि राज चक्रवर्ती नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक अश्लील पोस्ट की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर लगाई गई थी। बॉलीवुड फिल्म रासलीला के पोस्टर को कॉपी कर ममता बनर्जी का चेहरा लगा दिया गया था। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। राज चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति का फेसबुक प्रोफाइल लॉक किया गया है और आईपी एड्रेस खंगाला जा रहा है। दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Read More
मुफ्त वैक्सीन के अपने वादे से पलट गई ममता : भाजपा

मुफ्त वैक्सीन के अपने वादे से पलट गई ममता : भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कहा है कि मुफ्त वैक्सीन देने में राज्य सरकार सक्षम नहीं है क्योंकि धनराशि नहीं है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा हमलावर हो गई है। राज्य इकाई के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि ममता बनर्जी अब मुफ्त वैक्सीन देने के अपने वादे से पलटी मार रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ममता ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद राज्यभर के लोगों को फ्री में वैक्सीन दिया जाएगा। अब सरकार बनते ही बदल गई। दरअसल गुरुवार को मर्चेंट चेंबर के साथ बैठक…
Read More
कुएं  में मिला बुजुर्ग महिला का शव , जाँच में जुटी पुलिस

कुएं में मिला बुजुर्ग महिला का शव , जाँच में जुटी पुलिस

 कोरोना महामारी के बीच जलपाईगुड़ी शहर के इंदिरा गांधी कॉलोनी में अकेली रहनेवाली एक बुजुर्ग का शव कुएं से  बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है. जानकारी के के अनुसार, शेफाली रॉय नाम की 75 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली रहती थी। उसका बेटा प्रबीर रॉय राजबाड़ी पाड़ा  में एक अलग घर में रहता था। लड़का दिन में दो बार अपनी माँ से मिलने आता था। गुरुवार की सुबह माँ से मिलने के बाद वह देर रात में अपनी मां से मिलने आया तो देखा कि उसकी मां घर पर नहीं है। इसके बाद उन्होंने आसपास के सभी…
Read More