Blog

अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ टीएमसीपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया अवरोध ,

अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ टीएमसीपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया अवरोध ,

हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मालदा , पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर  हमले के विरोध में ब्लॉक तृणमूल छात्र परिषद ने  चांचल में नेताजी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 का अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मालदा जिला तृणमूल छात्र परिषद के महासचिव बाबुल सरकार ने किया। तृणमूल छात्र परिषद नेताओं ने अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफ़िले  पर हमले की घटना का विरोध करते हुए हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की . तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं ने हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई…
Read More
सिलीगुड़ी : जमीन पर बिखरा मिला आधार कार्ड, लोगों में हड़कंप , पुलिस कर रही तफ्तीश

सिलीगुड़ी : जमीन पर बिखरा मिला आधार कार्ड, लोगों में हड़कंप , पुलिस कर रही तफ्तीश

सिलीगुड़ी शहर के पास ईस्टर्न बाईपास के निकट कानकाटा मोड़ में लावारिश हालात में काफी संख्या में आधार कार्ड बरामद किये  जाने की घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सड़क पर चलते राहगीरों ने   काफी संख्या पर  आधार कार्ड जमीन पर पड़ा देखा । इधर खबर मिलने ही भक्तिनगर थनान्तर्गत  आशिकर आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी। इस बीच शहर के चयनपाड़ा निवासी एक व्यक्ति को  यहाँ पड़े आधार कार्ड में अपनी बेटी का आधार कार्ड मिला। उन्होंने तत्काल इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस  लावारिस हालत…
Read More
इस्लामपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मछली पालन का प्रशिक्षण देगा प्रशासन

इस्लामपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मछली पालन का प्रशिक्षण देगा प्रशासन

इस्लामपुर ब्लॉक प्रशासन की ओर  से  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है . इस्लामपुर ब्लॉक में 31 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार  प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं की सूची  तैयार कर ली गई है। 2 से 4 अगस्त तक इस्लामपुर शहर के सूर्यसेन मंच में इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस्लामपुर में स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार विभाग के पर्यवेक्षक शुभंकर कुंडू ने बताया पोल्ट्री फार्म स्थापित करने के लिए पिछले साल छह स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षित किया गया था। एक महिला टीम को…
Read More
जीका के हालात पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र भेजी हाईलेवल टीम

जीका के हालात पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र भेजी हाईलेवल टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में जीका वायरस के प्रबंधन के लिए एक बहुविभागीय टीम भेजी है। यह टीम राज्य में जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखेगी और जीका मामलों से निपटने में राज्य सरकार की मदद करेगी। उधर, देश में तीसरी कोरोना लहर की आशंका के बीच तेजी से वैक्सीनेशन जारी है। मंत्रालय ने सोमवार को यह भी बताया कि राज्यों के सरकारी व निजी अस्पतालों के पास 3.14 करोड़ कोरोना टीके उपलब्ध हैं। बता दें, हाल ही में पुणे जिले में जीका वायरस का केस मिला है। इसके बाद केंद्र ने टीम भेजने का फैसला किया। इससे पहले केरल में जीका…
Read More
‘हम मीडिया ट्रायल के लायक नहीं’: राज कुंद्रा के पोर्न कनेक्शन पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों और निजता की दी दुहाई

‘हम मीडिया ट्रायल के लायक नहीं’: राज कुंद्रा के पोर्न कनेक्शन पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों और निजता की दी दुहाई

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है| उनके आईटी हेड रयान थोर्प (Ryan Thorpe) भी पुलिस हिरासत में हैं| राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल के माध्यम से विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है| एक आधिकारिक बयान में मुंबई पुलिस आयुक्त ने राज कुंद्रा को अडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रकाशन में "प्रमुख साजिशकर्ता" करार दिया है| इस बीच, राज पर हाल ही में गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मुंबई पुलिस के अधिकारियों को कथित तौर पर…
Read More