29
Jun
मालदा जिले की हबीबपुर थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारत से बांग्लादेश में मोबाइल फोन तस्करी करने के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से विभिन्न नामी कंपनियों के २१६ कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम विनय सोरेन, सुभाकर सोरेन, प्रभाकर सोरेन और मुंशी सोरेन हैं। ये चारों आरोपी हबीबपुर थाना अंतर्गत जाजइल अंचल के सुचल मोहम्मदपुर इलाके के रहने वाले…
