25
Jul
भारत की प्रमुख ट्रस्टी और फिड्यूशियरी सर्विस देने वाली कंपनियों में शामिल एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेस लिमिटेड (एटीएसएल) ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। इस कदम के साथ कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। नए कार्यालय का उद्घाटन इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) के कार्यकारी निदेशक प्रदीप रामकृष्णन, एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेस लिमिटेड के चेयरमैन बिपिन साराफ और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौधरी की उपस्थिति में हुआ। इस नए कार्यालय के जरिए एटीएसएल अब गिफ्ट सिटी…
