29
Jul
भारत-नेपाल रेल संपर्क के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जिसमें कोलकाता ने भी अहम भूमिका निभाई है। 40 वैगनों वाली पहली वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी सफलतापूर्वक कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बीरतनगर सीमा शुल्क यार्ड तक पहुंच गई। रेलवे के मुताबिक, यह उपलब्धि संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतीक है और सीमा पार माल परिवहन को नई दिशा देने वाली पहल मानी जा रही है। उत्तर पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद रेल संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। अब कोलकाता…
