भाजपा ने उद्यन गुहा का फूंका पुतला, केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ  उद्यन ने दिया था विवादित बयान 

91

कूचबिहार जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक की दाढ़ी-मूंछ उखाड़ने की चेतावनी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।  भाजपा समर्थकों ने आज राज्य के मंत्री उदयन गुहा के इस  बयान के खिलाफ रैली निकाली।

रैली में शामिल लोगों ने उदयन  गुहा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका . गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिनहाटा के विधायक और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने निशित   प्रमाणिक को चेतावनी दी थी कि अगले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद निशित प्रमाणिक की दाढ़ी-मूंछ उखाड़ दिया जायेगा . केंद्रीय मंत्री को लेकर उद्यन गुहा के इस बयान के बाद पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी।  भाजपा की ओर से इसका जमकर विरोध किया जा रहा है।