अकासा एयर ने किया इन-फ्लाइट मेन्यू का विस्तार: ‘कैफे अकासा’ में जोड़े लजीज अंतरराष्ट्रीय व्यंजन, पौष्टिक विकल्प और पारंपरिक स्वाद

अकासा एयर ने यात्रियों के उड़ान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी खान-पान सेवा ‘कैफे अकासा’ के तहत एक नए इन-फ्लाइट फूड और बेवरेज मेन्यू की शुरुआत की है। इस नए मेन्यू में भारतीय क्षेत्रीय स्वादों, अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों और स्वास्थ्य-अनुकूल विकल्पों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

7 अक्टूबर 2026 को घोषित यह नया मेन्यू, एयरलाइन के परिचालन शुरू होने के बाद से कैफे अकासा का चौथा अपडेटेड मेन्यू है। इसमें शामिल प्रमुख व्यंजन हैं:
नए मुख्य व्यंजन: चिकन पुलिमुंची सुशी, तंदूरी सोया रैप, ग्रिल्ड चिकन स्टेक, वियतनामी चिकन सलाद और एशियन चिकन सैंडविच।
बच्चों के लिए विशेष: नन्हे यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया कॉम्बो ‘किड्स स्काई ट्रीट्स’ ।

पेय पदार्थ हिमालयन बेरी से बना ‘पेपिंग सी बकथॉर्न’, कोलंबियन ब्रू साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी और अनस्वीटनड (बिना चीनी वाली) कॉफी।
एयरलाइन के अनुसार, यह विस्तृत मेन्यू शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें हल्के स्नैक्स से लेकर पेट भरने वाले भोजन तक सब कुछ शामिल है।

अकासा एयर के मुख्य विपणन अधिकारी नारायण टी. वी. ने कहा कि यह मेन्यू भारत और विदेशों के खान-पान के प्रभाव को एक साथ लाता है। इसमें प्रोटीन से भरपूर, स्वास्थ्य पर केंद्रित और स्वादिष्ट व्यंजनों का संतुलन है, ताकि इन-फ्लाइट डाइनिंग हवाई यात्रा का एक यादगार हिस्सा बन सके।
त्योहारी जायका और पर्यावरण-अनुकूल पहल

कैफे अकासा ओणम, दुर्गा पूजा, दिवाली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहारों पर विशेष क्षेत्रीय व्यंजन भी परोसता है। इसके अलावा, एयरलाइन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए रिसाइकिल करने योग्य पेपर-आधारित सामग्री और बायोडिग्रेडेबल लकड़ी के कटलरी का उपयोग करती है।

कोलकाता के यात्रियों के लिए सुविधा:
कोलकाता से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह नया मेन्यू अधिक विकल्प और विविधता पेश करता है, विशेषकर उनके लिए जो उड़ान के दौरान सेहतमंद या नए अंतरराष्ट्रीय स्वादों की तलाश में रहते हैं। यह नया मेन्यू अकासा एयर के पूरे नेटवर्क पर उपलब्ध है, जिसे एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ट्रैवल एजेंट्स के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है।

By Business Bureau