फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट की एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोहम शाह के साथ “तुंबाड 2” में नज़र आएंगी।

इस फ़िल्म को आदेश प्रसाद ने डायरेक्ट किया है और इसे सोहम शाह फ़िल्म्स ने पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म का सीक्वल है।

शाह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। यह फ़िल्म 3 दिसंबर, 2027 को रिलीज़ होगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। #Tumbbad2 में आपका स्वागत है, @aliaabhatt #PralayAayega। सिनेमाघरों में मिलते हैं।

By Arbind Manjhi