22 लाख के सोने के गहने के साथ एक गिरफ्तार

84

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर  अभियान चलाकर  सिलीगुड़ी के 15 नंबर वार्ड के हाकिमपाड़ा इलाके के एक फ्लैट से अवैध सोने के गहने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम शेख हबीब है। वहजप्त  सोने के गहनों का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार,आरोपी दक्षिण बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर का रहनेवाला है।फिलहाल वह सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा में इस फ्लैट में रहता है और बीच बीच  में यहाँ आया-जाया करता है. पुलिस ने बताया आरोपी के पास से  बरामद सोने के आभूषणों का  बाजार मूल्य लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को सोने के गहनों के साथ आयकर विभाग को सौंप दिया।