तस्करी से पहले डाउन दार्जिलिंग मेल से 12 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

तस्करी से पहले डाउन दार्जिलिंग मेल ट्रेन से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी के साथ मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।गुप्त सूचना पर जीआरपी की कार्रवाईगुप्त सूचना के आधार पर मालदा टाउन जीआरपी (GRP) थाना पुलिस ने डाउन दार्जिलिंग मेल ट्रेन में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान चार संदिग्धों के पास से कुल 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।कोलकाता ले जाई जा रही थी खेपगिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिलन मंडल, दिलीप विश्वास, शरीफ माफुज और मोमिन मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी न्यू बैरकपुर और मुर्शिदाबाद के इस्लामपुर इलाके के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि तस्कर इस गांजे की खेप को कोलकाता ले जाकर खपाने की फिराक में थे। पुलिस इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।

By Sonakshi Sarkar