मोदी कैबिनेट विस्तार में महिलाओं का बढ़ा कद, अब 11 महिला मंत्री 7 नए चेहरे

426

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट विस्तार किया. पीएम मोदी के 7 साल के सबसे बड़े कैबिनेट विस्तार में महिलाओं का कद काफी बढ़ा है।  मोदी की नई टीम में 11 महिलाएं हो गई हैं. जिनमें 7 नए चेहरे हैं।  वहीं, इससे पहले मोदी कैबिनेट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की राज्य मन्त्री निरंजन ज्योति, केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह कैबिनेट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही थी।  वहीं, इस बार जिन 7 महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है वे सभी देश के अलग अलग राज्यों से हैं।