दिलीप घोष ने मालदा में किया योगा ,टीएमसी पर साधा निशाना

124

 पूरे देश के साथ  साथ मालदा में सोमवार को  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया गया।  इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष  मालदा जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग किया । सोमवार सुबह 8 बजे वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ योग स्थल पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के मालदा जिला जिलाध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल व सांसद खगेन मुर्मू भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में दिलीप घोष ने राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के लिए जमकर कोसा। दिलीप घोष ने कहा सरकार एवं सत्ताधारी पार्टी के अत्याचार से परेशान होकर कुछ लोग पार्टी बदलने को मजबूर हो रहे हैं।  पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा बंगाल की हालत अफगानिस्तान की तरह हो गयी है। सरकार पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है।  इस बारे में तत्काल सरकार को पहल करनी चाहिए। आसन्न पंचायत चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में दिलीप घोष ने कहा पिछले पंचायत चुनावों में थोड़ा बहुत सभी जगह हिंसा हुई थी इस बार भी इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीँ वर्तमान परिस्थिति में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है।  साथ ही उन्होंने कहा कई लोगों का मानना है कि बिना  राष्ट्रपति शासन लागू किये पश्चिम बंगाल में शांति कायम नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने उत्तरबंगल को अलग राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुए कहा भाजपा इस तरह की मांग में विश्वास नहीं करती है ।