अभिभावकहीन बच्चों की मदद करेगा सिलीगुड़ी नगर निगम

102

सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड स्थित सेंट्रल शांतिनगर निवासी नंददुलाल रॉय का   जटिल बीमारी की वजह से हाल ही में निधन हो गया। इसके कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी कविता रॉय कोविड की शिकार हो गईं। उनके तीन बच्चों  अनाथ की स्थिति में  इधर उधर भटक रहे हैं। दूसरी ओर सिलीगुड़ी  नगर निगम के मुख्य प्रशासक  गौतम देव सोमवार को  इन बच्चों से मिले। दिवंगत दम्पति की सबसे बड़ी बेटी नंदिता बारहवीं, सबसे छोटी बेटी आठवीं और बेटा आठवीं कक्षा में है। गौतम देव ने  इन बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा  सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से इन बच्चो की पढाई के लिए हर माह दो हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा  इन बच्चों की परवरिश को लेकर अन्य सहायता की जाएगी।