पहली बार एक साथ आए येज़्दी और बीएसए, भारत के नए दौर के राइडर के लिए दो दमदार स्क्रैम्बलर लेकर आए हैं। ये राइडर ऐसी मोटरसाइकिल्स की चाहत रखते हैं, जो शहर की सड़कों पर सहज हो, कच्चे रास्तों पर भरोसेमंद हो और हाईवे पर भी बेफिक्र चल सके। अपनी मूल स्क्रैम्बलर पहचान को बरकरार रखते हुए दोनों ब्रांड प्रीमियम बाइकिंग सेगमेंट के दोनों सिरों को कवर कर रहे हैं। येज़्दी स्क्रैम्बलर 350 और बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में दमदार इंजन के साथ रफ-एंड-रियल डिज़ाइन का खास तड़का है। भारत की सबसे हल्की 350सीसी स्क्रैम्बलर – बिलकुल नई, बेबाक येज़्दी स्क्रैम्बलर! शहर की गलियों से लेकर वीकेंड की राइड तक, यह आज के नौजवान राइडर के लिए बनी है। इसका नया लिक्विड-कूल्ड इंजन ‘कटार’ (‘का-तार’) इस बाइक की जान और ताकत है। हल्के वजन के साथ दमदार टॉर्क की बदौलत यह शुरू से ही तेज़ रफ्तार पकड़ती है और येज़्दी के असली अंदाज़ को सामने लाती है: डायरेक्ट, जल्दी मुड़ने वाली और हमेशा एक्शन के लिए तैयार। शुरुआती कीमत 1,99,950 लाख रु.।
बीएसए स्क्रैम्बलर में सेगमेंट का भारत का एकमात्र 650सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो पूरी तरह सहज राइडिंग के लिए बना है। यह ब्रिटिश इंजीनियरिंग और एक्सप्लोरेशन की भावना को आगे ले जाता है। इसका डिज़ाइन गोल्ड स्टार कैटालिना, ए10 स्पिटफायर और ए65 फायरबर्ड जैसी मशहूर मोटरसाइकिल्स से प्रेरित है, जिसमें क्लासिक लुक को मॉडर्न टच दिया गया है। बीएसए स्क्रैम्बलर 650 की शुरुआती कीमत 3,24,950 लाख रु. है। अनुपम थरेजा, सह-संस्थापक, क्लासिक लीजेंड्स ने कहा, “मेरा मानना है कि स्क्रैम्बलर भारतीय बाइकिंग को वैसे ही बदल देंगे जैसे एसयूवी ने कारों की दुनिया बदल दी। स्क्रैम्बलर यानी मोटरसाइकिल्स की एसयूवी। ये शहर में कॉन्फिडेंट राइड देते हैं और इतने रग्ड हैं कि वीकेंड पर आपको ऑफ-रोड जाने का हौसला भी देते हैं। अब इसमें येज़्दी और बीएसए का स्टाइलिश और बोल्ड डिज़ाइन जोड़ दीजिए, तो हम उसी कैटेगरी में धमाका करने के लिए तैयार हैं जिसे हमने शुरू किया था। येज़्दी 350 और बीएसए 650 के साथ हमने तय कर दिया है कि भारतीय स्क्रैम्बलर की असली परिभाषा क्या होगी। नई येज़्दी अपने दमदार लुक से पहली नज़र में ही दिल जीत लेगी। एक टाइट कोर पर बनी असली स्क्रैम्बलर – यह येज़्दी दिखने और परफॉर्मेंस दोनों में एक चुस्त और शानदार तूफान है।”
बोमन ईरानी, सह-संस्थापक, क्लासिक लीजेंड्स ने कहा, “येज़्दी हमेशा उन लोगों की बाइक रही है जो स्टाइल के शौकीन हैं और किसी भी कठोर पहचान में बंधना पसंद नहीं करते। मैं इन्हीं मोटरसाइकिल्स के साथ बड़ा हुआ हूँ और स्क्रैम्बलर के अंडरग्राउंड कल्चर को करीब से देखा है। येज़्दी का नाम सुनते ही स्क्रैम्बलर याद आते हैं। हर राइड में एक अलग तरह की मस्ती और शरारत होती है, जो येज़्दी की पहचान है। पहली येज़्दी स्क्रैम्बलर ने भारत में इस फॉर्मेट को सबके लिए खोल दिया था, और अब नई येज़्दी स्क्रैम्बलर की परिभाषा को और आगे ले जाती है।”
