अब कोलकाता में उपलब्ध येज़्दी स्क्रैम्बलर 350 और बीएसए स्क्रैम्बलर 650

येज़्दी और बीएसए ने अपनी नई स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलों की रिटेल लॉन्चिंग की घोषणा की है, जो अब कोलकाता में उनके अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। मूल स्क्रैम्बलर विरासत वाले ये ब्रांड अलग-अलग कीमत पर दो बेहतरीन मोटरसाइकिलें लेकर आए हैं, जो उन राइडर्स के लिए हैं जो एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो शहरों में सहज हो, हाईवे पर संतुलित हो और उबड़-खाबड़ रास्तों पर रोमांचक हो। येज़्दी स्क्रैम्बलर 350 और बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में विशेष रूप से तैयार किए गए पावरट्रेन और मजबूत, आकर्षक डिज़ाइन दिया गया है।

भारत की सबसे हल्की 350सीसी स्क्रैम्बलर, फुर्तीली येज़्दी स्क्रैम्बलर को शहरी आवागमन और वीकेंड के सफर दोनों के लिए इंजीनियर किया गया है। नया लिक्विड-कूर्ल्ड ‘कटार’ इंजन इस मोटरसाइकिल का कार्यात्मक और संरचनात्मक कोर है। बेहतरीन टॉर्क-टू-वेट रेशो और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस के साथ, इसकी शुरुआती कीमत 1,99,950 रुपये रखी गई है।

बीएसए स्क्रैम्बलर 650, जो इस सेगमेंट में भारत के एकमात्र 650सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है, प्रामाणिक ब्रिटिश स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग को मजबूत लो और मिड-रेंज टॉर्क डिलीवरी के साथ जोड़ती है। इसका अनूठा डिज़ाइन गोल्ड स्टार कैटालिना, ए10 स्पिटफायर, और ए65 फायरबर्ड जैसे ऐतिहासिक आइकन से लिया गया है, जो बीएसए की दुनिया भर में प्रसिद्ध स्क्रैम्बलर हैं। यह मोटरसाइकिल 3,24,950 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

क्लासिक लेजेंड्स के को-फाउंडर श्री अनुपम थरेजा ने कहा, “स्क्रैम्बलर में मोटरसाइकिलिंग की एसयूवी बनने की क्षमता है, जो मोटरसाइकिलों से राइडर्स की उम्मीदों को हमेशा के लिए बदल देगी। हमें उम्मीद है कि आत्मविश्वास से भरी सिटी-राइडिंग और उससे आगे के लिए बनीं और येज़्दी व बीएसए के सिग्नेचर डिज़ाइन वाली ये मशीनें कोलकाता के लोगों को वीकेंड पर सड़कों से परे नए रास्तों को तलाशने के लिए प्रेरित करेंगी। “येज़्दी स्क्रैम्बलर अपने लुक और परफॉर्मेंस में एक कसी हुई और बेचैन आंधी की तरह है, जबकि बीएसए स्क्रैम्बलर अपनी उस ब्रिटिश विरासत को दर्शाती है जिसने मूल रूप से दुनिया भर में इस फॉर्मेट को प्रेरित किया था।””

By Business Bureau