एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होना तय हुआ है, लेकिन एशियाई गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट के तीन क्वार्टर-फाइनल बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए थे और टूर्नामेंट के नियमों के तहत बेहतर रैंकिंग वाली टीमें अगले दौर में पहुंच गई थीं। इसी कड़ी में अब 1 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में भारत का सामना श्रीलंका के साथ होना है, जहां लगातार हो रही बारिश से सेमीफाइनल मैच के भी धुलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अब सबकी नजरें मौसम पर टिकी हैं कि क्या बारिश एक बार फिर विलेन बनेगी और यदि भारत और श्रीलंका के बीच यह सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो बेहतर टी20 रैंक वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है, जिसके चलते रद्द होने वाले मैचों में रैंकिंग का नियम आजमाया जा रहा है। वर्तमान टी20 रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम नंबर 1 पर है जबकि श्रीलंका नंबर 9 पर है, ऐसे में यदि बारिश की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होता है तो इसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा और बिना मैच खेले ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि श्रीलंका एशियन गेम्स से बाहर हो जाएगा।
क्या बारिश बनेगी एशियन गेम्स सेमीफाइनल में खलनायक? जानिए मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
