वार्ड 27 की तृणमूल की सबसे कम उम्र की प्रार्थी पूजा दास ने शुरू किया चुनाव प्रचार

143

इंग्लिश बाजार नगरपालिका चुनाव में सबसे कम की तृणमूल की प्रत्याशी के रूप में वार्ड 27 से पूजा दास मैदान में हैं। वह पहली बार तृणमूल से चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार से उन्होंने कर्मी-समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और दीदी के विकास कार्यों के बारे में उन्हें बताया। वार्ड 27 एक बड़ा वार्ड है।

इस वार्ड में गणेशपुर, सूर्यसेनपल्ली, देशबंधु पाड़ा, विधानपल्ली सहित कई इलाके आते हैं। नौकरी पेशा से लेकर व्यवसाई वर्ग के लोग वार्ड में रहते हैं। जिनके घर-घर जाकर पूजा उनसे वोट मांग रही हैं। उनके साथ पार्टी का झंडा लेकर कर्मी और समर्थक भी उत्साहित हैं।
पूजा दास ने बताया कि वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका घर भी इसी वार्ड में है। कालेज लाइफ से ही राजनीति कर रही हैं। दीदी की सैनिक हूं। पार्टी ने इस बार उन्हें मौका दिया है कि वह लोगों के ‌लिए कार्य करें। इसलिए घर-घर जाकर लोगों की समस्यायों को सुन रही हूं। वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।