मतदान की गिनती होगी 2 मार्च को, स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीन

106

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार  राज्य के नगर पालिका मतदान की गिनती 2 मार्च को होगी| मालदा के  इंग्लिशबाजार नगर पालिका और ओल्ड  मालदा नगर पालिका का मतगणना केंद्र मालदा कॉलेज में होगा| दो नगर पालिकाओं से ईवीएम मशीनें मालदा कॉलेज में लाई गयी हैं|

स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखी गयी। कड़ी सुरक्षा के साथ  मालदा कॉलेज की घेराबंदी की गई हैं। राज्य की पुलिस स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रही है। साथ ही साथ सभी स्ट्रांग रूम में  सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 2 मार्च को सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू होगी|