संदेशखाली मुद्दे को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तरकन्या अभियान

65

अभियान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हाथापाई एवं लाठी चार्ज किया गया इसी दौरान पुलिस के द्वारा एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया

सिलीगुड़ी :- संदेशखाली मुद्दे पर एबीवीपी के उत्तरकन्या अभियान को घेरते हुए सिलीगुड़ी में माहौल गर्म हुआ।संदेशखाली मुद्दे पर एबीवीपी के उत्तरकन्या अभियान के घटना को लेकर पुलिसवाले के साथ तनाव व्याप्त हो गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को संदेशखाली घटना में उत्तर बंगाल शाखा सचिवालय उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया। इस अभियान को एबीवीपी का जुलूस हिंदी हाई स्कूल मैदान से शुरू हुआ, और यह जुलूस बर्दवान रोड से होते हुए तीनबत्ती मोड़ पहुंचा।वही दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया की यह उत्तरकन्या अभियान सफल न हो,इसलिए पुलिस प्रशासन के तरफ से तीनबत्ती मोड़ पर एक बड़ी पुलिस बल और आरएएफ तैनात की गई थी। जैसे ही एबीवीपी का जुलूस तीनबत्ती मोड़ पर पहुंचा, पुलिस के द्वारा बनाए गए बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। ठीक उसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज के फलस्वरूप आंदोलनकारी तितर-बितर हो गये।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, उत्तरबंग अभियान के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया. करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।