UP Assembly Elections 2022: भाजपा ने 70 सालों की मेहनत सात साल में गंवाई- प्रियंका

154

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी में पार्टी का मुख्या चेहरा बनकर काम कर रहीं प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर में रैली करने पहुंचीं| प्रियंका गांधी ने यहां प्रतिज्ञा रैली की है| इस रैली के दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा| प्रियंका ने कहा योगी सरकार जनता पर जम कर आग उगल रही है| निषादों के बारे में बोलते हुए प्रिंयका बोलीं ‘मैं कुछ महीने पहले प्रयागराज के बसवार गांव गई थी| वहां पुलिस ने निषादों की नाव को जला दिया था| नदी पर किसी का अधिकार है तो वो निषादों का है|’ 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम भगवान में भी आस्था रखते हैं और अपने नेताओं में भी आस्था रखते हैं। गृहमंत्री अमित शाह के साथ अजय मिश्र टेनी के मंच साझा करने पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइए। प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों के एकदम विपरीत चल रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी गई है।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में निषादों की नाव जला दी जाती है, जबकि नाव उनकी मां होती है। उन्होंने कहा नदी पर निषादों के अलावा किसी का कोई अधिकार नहीं है। किसानों को लेकर प्रियंका ने कहा कि आज किसान परेशान और त्रस्त है, भाजपा सरकार उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियां बेचने का काम कर रही है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बनाकर दिया। उन्होंने कहा कि 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी। प्रियंका ने कहा कि तीन युवा बेरोजगारी के चलते रोज आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई, उनको, भाजपा, सपा, बसपा सरकारों ने बंद करवाई।