उच्च माध्यमिक में 479 अंक लाने वाली तृषा के साथ अन्य मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

84

बेलाकोबा हाई गर्ल्स स्कूल की छात्रा तृषा रॉय ने उच्च माध्यमकी में 479 अंक लाकर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को स्कूल में मार्कशीट के वितरण के दौरान स्कूल अधिकारियों द्वारा  तृषा रॉय  के साथ  झेली दास (452), अनुष्का भौमिक (445) और राखी शील (442) को सम्मानित किया गया।स्कूल सूत्रों के अनुसार इस वर्ष बेलाकोबा गर्ल्स हाई स्कूल में 181 उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी थे। जिनमें से 143 लोग सफलता की दहलीज तक पहुंच हैं। इनमें तृषा ने स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इससे  स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने विदाई के समय स्कूल के इन चारों मेधावी छात्रों का सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका और अन्य शिक्षकों ने छात्राओं के हाथों में फूल भेंट किये। स्कूल अध्यक्ष प्रोसेनजीत डे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तृषा ने भविष्य में WBCS अधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त की।