बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के साथ किया राहुल गांधी का स्वागत, टीएमसी समर्थकों ने दिखाए पोस्टर

54

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर स्वागत किया। गुरुवार सुबह राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कूचबिहार में प्रवेश से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर गैरिक मंच के बैनर तले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नागरिक मंच के नाम से बैनर टांग कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अधीर चौधरी को कांग्रेस और तृणमूल से दूर रहना चाहिए।  विरोध प्रदर्शन से कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गयी।थी।

 साफ है कि  इंडिया गठबंधन के तले जुड़े कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का स्वागत हरगिज भी उस अंदाज में नहीं हुआ, जैसा उन्होंने सोचा होगा। राहुल गांधी की यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने के बाद कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफिले को पोस्टर दिखाए, जिसमें लिखा था बंगाल में दीदी काफी हैं। मालूम हो कि TMC और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी हैं, लेकिन बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खटास भरी खबरें आती रही हैं।

हालाँकि  कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने अपनी एंट्री के साथ ही ये मैसेज दे दिया है कि वो यहां इंडिया गठबंधन की अपने सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देने के लिए नहीं बल्कि उनके साथ खड़े होने के लिए आए हैं। बंगाल में आने के बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘ हम आपकी बात सुनने आए हैं।’ इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में संदेश देते हुए कहा कि इस अन्याय के खिलाफ इंडिया गठबंधन एक साथ लड़ने जा रहा है।