पेयजल समस्या को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने नगर निगम को घेराव किया

57

पीने के पानी की समस्या दिन पर दिन बढ़ता ही ज्यादा है खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है पीने के पानी के मुद्दे को लेकर आए दिन विरोधी दल नगर निगम के ऊपर लगातार सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।इसी पेयजल समस्या को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने नगर निगम को घेराव का कार्यक्रम किया है। नगर निगम घेराव कार्यक्रम को लेकर व्यापक तनाव का माहौल देखा गया। भाजपा महिला मोर्चा के साथ पुलिस की हाथापाई हो गई।बताया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता-समर्थक अनोखे तरीके से सिर पर मिट्टी के कलश और हाथों में गौतम देव का पुतला लेकर सिलीगुड़ी बाघाजतिन पार्क के सामने एक रैली के माध्यम से नगर निगम में पहुंचे। जब महिलाएं नगर निगम के सामने गौतम देव का पुतला फूंकने गए तो पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गयी। फिर महिला मोर्चा की सदस्यों ने नगर निगम के सामने कलशे को फोड़कर क्षोभ प्रकट किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आई।इस दौरान बीजेपी डाबग्राम फुलबारी की विधायक शिखा चटर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे।इस संबंध में शिखा चटर्जी ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम का जहरीला पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए हैं। हम मेयर को इसकी जानकारी देने आए थे। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला मोर्चा के समर्थकों की पिटाई की है। उन्होंने मेयर से इस्तीफे की मांग की है।दूसरी ओर, सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल शहर के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हम पेयजल संकट को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वही दूसरे राजनीतिक दल इस चुनावी मुद्दा बना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।