अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 94.76 पर बंद हुआ। इसकी वजह डॉलर का मजबूत होना और घरेलू बाजारों में कमजोरी थी। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये में और बड़ी गिरावट को रोका। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.73 पर खुला और 94.63-94.92 के दायरे में कारोबार किया। आखिर में घरेलू करेंसी 94.76 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे कम थी। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 94.63 पर बंद हुआ था। मिरे एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, “अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और घरेलू बाजारों में कमजोरी के कारण रुपया गिरा। इंपोर्टर्स की हेजिंग की मांग का भी घरेलू करेंसी पर असर पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी ने गिरावट को कुछ हद तक रोका। ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में अमेरिकी छूट के कारण तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है “
डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 94.76 पर पहुंचा
