ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के मजबूत वित्तीय परिणाम घोषित किए 

भारत की अग्रणी एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन समाधान प्रदाता कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही एवं वित्तीय वर्ष के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल जी ने कहा,“वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में गतिशील व्यावसायिक वातावरण में स्थिर प्रदर्शन और अनुशासित संचालन का प्रदर्शन किया है। साथ ही विविधीकृत पोर्टफोलियो, एकीकृत मल्टीमॉडल क्षमताओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत किया है।

टीसीआई ने वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल मूवमेंट और सेक्टर-विशिष्ट लॉजिस्टिक्स समाधानों में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली। जिसमें हमारी 3PL, कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग सेवाएँ FMCG, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, नवीकरणीय ऊर्जा, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के ग्राहकों को सेवा प्रदान करती हैं।

रेल, सड़क और तटीय शिपिंग में निरंतर निवेश—जैसे वेयरहाउस, हब, ट्रक और रेल कार कैरियर्स—हमारी दीर्घकालिक क्षमताओं को और मजबूत बना रहे हैं। साथ ही, हरित लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने हेतु EV ट्रकों की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। आगे बढ़ते हुए, हम तकनीक, मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन लॉजिस्टिक्स और रणनीतिक साझेदारियों में किए गए निवेश से अपने ग्राहकों, समुदायों और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए प्रतिबद्ध बना सकें।

By Business Bureau