टाटा मोटर्स जुलाई 2024 से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्‍हीकल्‍स या व्‍यावसायिक वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होंगी। कीमतों में यह बढ़ोतरी वस्‍तुओं की कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिये की जा रही है। यह कमर्शियल व्‍हीकल्‍स की पूरी रेंज पर लागू होगी और अलग–अलग मॉडल एवं वैरिएंट के अनुसार अलग–अलग हो सकती है।  

By Business Bureau