SILIGURI

सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को डीआरआई ने किया गिरफ्तार

सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को डीआरआई ने किया गिरफ्तार

डीआरआई ने सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड बालाजी आबाश पाटिल को सोमवार को गिरफ्तार किया । 29 दिसंबर को डीआरआई ने सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित बालाजी की दुकान पर छापा मारा और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया| उसे सौंपने से पहले उसके पास से 6 किलो सोना और 1 किलो 900 ग्राम सोना बरामद किया गया| डीआरआई  के अनुसार तस्करी का मुख्य दोषी  बालाजी एक भगोड़ा है। डीआरआई ने उसे  सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया। और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया| आज मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी कोर्ट ले जाया गया |
Read More
भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जताई नाराजगी

भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जताई नाराजगी

सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आये रणजी खिलाड़ी और भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने राज्य में खेल को रसातल में जाने और स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।आसन्न सिलीगुड़ी नगर‌ निगम चुनाव में वार्ड 24 के भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में निकाली गई रैली श्री डिंडा शामिल हुए। रैली के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी अन्य चार जिलों से बिल्कुल अलग है। यहां के लोग बड़े शांति प्रिय हैं। यहां वोट के नाम पर कोई हिंसा नहीं होती है। खेल के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य…
Read More
शूरू हुआ पाड़ाय शिक्षालय

शूरू हुआ पाड़ाय शिक्षालय

सोमवार से पाड़ाय शिक्षालय की शुरुआत हुई। तदनुसार सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में पाड़ाय शिक्षालय बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्राओं सहित सिलीगुड़ी ब्वॉयज हाई स्कूल के छात्रों को लेकर इसकी शुरुआत की गई। हालांकि अभिभावकों ने इस व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। उनका गुस्सा है बच्चों को धूप में क्यों पढ़ाया जा रहा है, उन्हें भी कक्षा में ही पढ़ाया जाय।
Read More
नशीला इंजेक्शन के साथ तीन नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

नशीला इंजेक्शन के साथ तीन नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

 भक्तिनगर थाने की पुलिस ने  गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर  अभियान चलाकर टीवी अस्पताल से तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है| उनकी पहचान कन्हाई दास, माणिक दास और समर शर्मा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने उनके पास से नशीला इंजेक्शन जब्त किया हैं। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सोमवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया|
Read More
29 वर्षीय युवक लापता

29 वर्षीय युवक लापता

29 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने पर परिवार में दहशत का माहौल छाया हैं| ' यह घटना सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी नं. 2 ग्राम पंचायत की हैं | लापता व्यक्ति की पहचान धनतला गांव के निवासी जनरुल इस्लाम का 29 वर्षीय पुत्र ऐबुल इस्लाम के रूप में हुई है | वह मंगलवार को काम से घर नहीं लौटा और उस दिन से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। परिवार सूत्रों ने बताया कि ऐबुल फूलबाड़ी में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था| मंगलवार को काम पर जाने के बाद से वह लापता हो गया हैं| उसके परिवार ने न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस स्टेशन में…
Read More