jalpaiguri

लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी पुलिस ने लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गुरुवार देर रात कोतवाली थाना अंतर्गत पांडापारा चेक पोस्ट इलाके  से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों  में रवि रॉय, जीवन साहनी, विश्वजीत मंडल और टोटन दास हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग शहरी और उपनगरीय इलाकों के रहने वाले हैं। उन सभी को खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत भेज दिया गया है।
Read More
क़ानूनी लड़ाई के बाद 2014 में टेट उत्तीर्ण जलपाईगुड़ी के सात अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

क़ानूनी लड़ाई के बाद 2014 में टेट उत्तीर्ण जलपाईगुड़ी के सात अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 2014 में टेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि भर्ती सूची 2016 में प्रकाशित हुई थी। जलपाईगुड़ी जिले के 7 लोगों के नाम इस सूची में नहीं थे। इधर बताया जा रहा है कथित तौर पर भर्ती परीक्षा में 6 प्रश्न गलत थे। राज्य के अन्य जिलों के साथ साथ इन नौकरी के इच्छुक इन सात उम्मीदवारों ने भी इस बारे में कलकत्ता उच्च न्यायालय में भी मामला दायर किया था। न्यायधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने 2018 में इस मामले का फैसला सुनाया था। अदालत के आदेश के बाद आखिरकार इन सात लोगों को नौकरी मिल गयी। वे…
Read More
जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है छात्राएं

निर्मल विद्यालय अभियान के तहत जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं  की ओर से विशेष पहल की जा रही है।  जलपाईगुड़ी में जल संरक्षण को लेकर छात्राओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मारवाड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं जल संरक्षण को लेकर लोगों को   जागरूक करने में जुटी है।   स्कूल की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी बागची ने कहा, ''पानी को किसी भी तरह से बर्बाद नहीं किया जा सकता। जल संरक्षण के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।''
Read More
डेंगू को लेकर बीडीओ चला रहा जागरूकता अभियान 

डेंगू को लेकर बीडीओ चला रहा जागरूकता अभियान 

कालचीनी प्रखंड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच कल डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। पूजा से पहले डेंगू के मामले बढ़ने से कालचीनी प्रखंड प्रशासन चिंतित है। डेंगू से बचाव के लिए प्रखंड प्रशासन व प्रखंड स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर गया है। इधर बुधवार को कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन व प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने कालचीनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। आज कालचीनी प्रखंड में हासीमारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सभी टायर की दुकानों छापेमारी की गयी। इस क्षेत्र की टायर की दुकानों के…
Read More
जलपाईगुड़ी मारवाड़ी बालिका विद्यालय में मिड डे मील बंद, छात्राओं को हो रही परेशानी 

जलपाईगुड़ी मारवाड़ी बालिका विद्यालय में मिड डे मील बंद, छात्राओं को हो रही परेशानी 

जलपाईगुड़ी मारवाड़ी बालिका विद्यालय में मिड डे मील बंद है। दुर्गा पूजा से पहले मिड डे मील बंद होने से विद्यालय की 80 छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।रसोइयों की कुछ समस्याओं के कारण पिछले  22 सितंबर से मिड डे मील बंद कर दिया गया है।   बुधवार की सुबह ये  छात्राएं  रोज की तरह स्कूल तो आए, लेकिन उनके चेहरे पर खुश नहीं थी। कक्षा की बेंच पर बैठी एक छात्रा का कहना है, स्कूल में मिड डे मील काफी समय से बंद है, इसलिए उन्हें दोपहर का खाना नहीं मिल रहा है। मिड डे मील के रसोई घर में ताला लगा हुआ…
Read More