वॉटरप्रूफिंग समाधान के साथ पूर्वोत्तर बाजार में Sturdflex की एंट्री

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स ब्रांड Sturdflex ने पूर्वोत्तर भारत के बाजार में औपचारिक प्रवेश की घोषणा की है, जिसमें असम को प्रमुख बाजारों में शामिल किया गया है। कंपनी घरों और इमारतों की विभिन्न निर्माण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए वॉटरप्रूफिंग और कंस्ट्रक्शन उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगी। Sturdflex के उत्पाद पानी के रिसाव और सीलन, गर्मी से जुड़ी समस्याओं, दीवारों में दरारों तथा अन्य प्रमुख निर्माण चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किए गए हैं। ब्रांड असम और पूर्वोत्तर के अन्य प्रमुख बाजारों में डीलरों, ठेकेदारों, एप्लिकेटर्स, बिल्डर्स और निर्माण क्षेत्र के पेशेवरों के माध्यम से अपना वितरण नेटवर्क मजबूत कर रहा है। कंपनी के अनुसार, उसका फोकस केवल उत्पाद उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को साइट पर तकनीकी सहायता भी दी जाएगी, ताकि जरूरत के अनुसार सही समाधान की पहचान की जा सके। इसके अलावा, सही एप्लीकेशन तकनीक, प्रभावी वॉटरप्रूफिंग और बेहतर निर्माण गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। Sturdflex का यह विस्तार पूर्वोत्तर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वॉटरप्रूफिंग और निर्माण समाधान की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By nanika