इसुजु मोटर्स इंडिया ने देशभर में आई-केयर प्री-मानसून सर्विस कैंप की शुरुआत की

इसुज़ु अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवाएँ उपलब्ध कराने और वाहनों के मालिक के तौर पर उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के अपने वादे पर कायम है। अपने इसी वादे को और ज्यादा मजबूत करते हुए, इसुज़ु मोटर्स इंडिया की ओर से अपने इसुजु डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी रेंज के लिए देश भर में ‘इसुजु आई-केयर प्री-मानसून कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक फायदों के साथ-साथ रखरखाव के लिए एहतियाती जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पूरे देश में सभी ग्राहकों को इस मौसम में बिना परेशानी के शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।
‘इसूजू केयर’ की इस पहल के तहत, 18 से 24 जून, 2026 (दोनों दिन शामिल है) के बीच देश भर में इसूजू के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर प्री-मॉनसन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राहक अपने वाहनों के लिए खास ऑफर्स के साथ-साथ शानदार फायदों का भी आनंद ले सकते हैं।
आगरा, अहिल्यानगर, अहमदाबाद, अंबिकापुर, अनंतपुर, बारामूला, बरेली, बाड़मेर, भरूच, बठिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बीकानेर, बिलासपुर, कालीकट, छत्रपति संभाजी नगर, चेन्नई, चिक्कमगलुरु, कोयंबटूर, धुले, दिल्ली, डिब्रूगढ़, दीमापुर, दुर्गापुर, एर्नाकुलम, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर (2), जगदलपुर, जयगांव, जयपुर, जालंधर, जम्मू, जोधपुर, कडप्पा, कलबुर्गी, करनाल, कायमकुलम, खम्मम, कोल्हापुर, कोलकाता, कोट्टायम, कुरनूल, लातूर, एलबी नगर (हैदराबाद), लेह, लखनऊ, लुधियाना, मदुरै, मंडी, मंगलुरु, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई (नेरुल), मुंद्रा, मैसूर, नागपुर, नमक्कल, नासिक, नेल्लोर, निज़ामाबाद, नोएडा, ओंगोल, पटना, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, रत्नागिरी, सतारा, शिवमोग्गा, सीकर, सिलीगुड़ी, सोलापुर, सूरत, थेनी, त्रिशूर, तिरुनेलवेली, तिरुपति, त्रिची, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और यवतमाल में स्थित इसुज़ु के सभी अधिकृत सर्विस सेंटरों पर प्री-मानसून कैंप का आयोजन किया जाएगा।

By Purbalee Dutta