दो अमेरिकी नागरिकों और एक अन्य भारतीय युवक को फर्जी आधार के साथ पकड़ा एसएसबी ने

27

भारतीय युवक से शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आई थी। शादी करने के बाद प्रेमी युगल हनीमून पर नेपाल गये थे। नेपाल से भारत लौटते समय दो अमेरिकी नागरिकों और एक अन्य भारतीय युवक को फर्जी आधार के साथ पकड़ा गया है। दोनों अमेरिकी नागरिकों का नाम नेयना काला पोड़ेल और यूनिस विश्व है। भारतीय युवक का नाम नीमा तमांग है। नीमा तमांग कालचीनी का निवासी बताया गया है।एसएसबी सूत्रों के अनुसार नेयना काला पोड़ेल अपनी भतीजी यूनिस के साथ अलीपुरद्वार के एक युवक नीमा तमांग से शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आई थी। शादी करने के बाद हनीमून के लिए नेपाल गई थी। नेपाल से भारत में प्रवेश करने से पहले खोरीबारी भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार के साथ दो अमेरिकी नागरिकों और भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया।बताया गया है कि नेयना काला पोड़ेल और नीमा तमांग की शादी 13 अप्रैल को हुई थी। वे 21 अप्रैल को नेपाल गए थे। अलीपुरद्वार के हैमिल्टनगंज में अमेरिकी नागरिकों से 10,000 रूपए लेकर फर्जी आधार बनाया गया था। बाद में गिरफ्तार लोगों को एसएसबी ने खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।