आज के ज़माने में शादियां सिर्फ परम्पराओं से ही परिभाषित नहीं होतीं, बल्कि दो लोगों के एक साथ मिलकर आगे बढ़ने, मिलजुल कर सपने देखने तथा रोज़मर्रा के पलों एवं एक दूसरे की महत्वाकांक्षाओं को सहयोग देने से पहचानी जाती हैं। रिश्तों की इसी बदलती भावना को दर्शाते हुए, भारत के सबसे ज़्यादा बिकने वाले वॉच ब्राण्ड सोनाटा लेकर आए हैं अपना वैडिंग कैंपेन ‘ग्रो, टुगेदर’। साथ ही ब्राण्ड ने अपने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए नए वैडिंग वॉच कलेक्शन का भी लॉन्च किया है। शादी से जुड़ी आम अवधारणाओं से आगे बढ़कर, यह कैंपेन आज के दौर में रिश्तों की उस भावना को दर्शाता है, जहां कपल्स-व्यक्तिगत, पेशेवर एवं भावनात्मक रूप से- एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। यह आज के ज़माने के रिश्तों तथा शादियों में दिए जाने वाले उपहारों पर एक नया नज़रिया पेश करता है।
सोनाटा वॉचेज़ के पिछले कैंपेन ‘ड्रीम, टुगेदर’ की भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह नया कैंपेन शादी के दिन से आगे बढ़कर उन जोड़ों का जश्न मनाता है जो जीवन की यात्रा एवं व्यक्तिगत विकास में एक दूसरे को सहयोग प्रदान करते हैं। इस कैंपेन के केन्द्र है फोटोग्राफर जोसेफ़ राधिक एवं वैडिंग डिज़ाइनर देविका नारायण की कहानी, जिन्होंने पार्टनर्स के रूप में एक साथ बढ़ते हुए अपने लिए खास पहचान और सफल करियर बनाया है। कई एपिसोड्स की डिजिटल स्टोरीटैलिंग सीरीज़ के साथ यह कैंपेन, मजबूती और विकास के वास्तविक पलों को दर्शाता है और इस बात पर रोशनी डालता है कि किस तरह आज के दौर में शादियां ‘एक होने’ के बजाए ‘एक साथ मिलकर कुछ करने’ के बारे में हैं।
‘‘भारत के वैडिंग मार्केट की बात करें तो आज के कपल्स की बदलती महत्वाकांक्षाओं के साथ इस मार्केट में भी बदलाव आ रहे हैं’’ पुलक नारायण-ब्राण्ड हैड, सोनाटा ने कहा। ‘ग्रो, टुगेदर’ के साथ हम इस नई पीढ़ी के साथ जुड़ना चाहते हैं, जो शादी को सतत विकास की यात्रा के रूप में देखते हैं, जहां पार्टनर्स एक साथ मिलकर व्यक्तिगत एवं साझा सपनों का हासिल करते हैं। हमारा नया वैडिंग कलेक्शन बड़ी ही खूबसूरती के साथ इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है और ऐसी घड़ियां पेश करता है जो न सिर्फ समय बताती हैं बल्कि एक साथ मिलकर हुए विकास की यात्रा का अनमोल प्रतीक भी हैं।’’
